बड़े लोग कर्ज लेकर भाग गए, लेकिन महिलाएं चुकाती है बैंक का कर्ज: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि कर्ज लेकर देश से भागने वाले बड़े लोगों के विपरीत ये समूह अपना ऋण वक्त पर चुका रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि कर्ज लेकर देश से भागने वाले बड़े लोगों के विपरीत ये समूह अपना ऋण वक्त पर चुका रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में गरीब महिलाओं की मदद के लिए छोटा कारोबार चलाने के वास्ते आठ लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह गठित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि बड़े लोगों ने बैंकों से अरबों रुपये का कर्ज लिया और देश से भाग गए, लेकिन स्वयं सहायता समूह चलाने वाली ये महिलाएं वक्त पर ऋण चुका रही हैं। यह छोटी चीज नहीं है।
Many high-profile people take millions&billions of loan money&flee the country. But these women who are running Self-Help Groups (SHGs) make timely repayment of loans they take from banks. This isn't a small thing: #Bihar CM Nitish Kumar at Samaj Sudhar Vahinee Sammelan Program pic.twitter.com/UxSI6RPFLl
— ANI (@ANI) October 7, 2018
यह भी पढ़ें- ठाणे: वाशी नाका के पास फुटओवर ब्रिज का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
इससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में जागरूकता का स्तर दिखता है। जदयू की ओर से आयोजित समाज सुधार वाहिनी कार्यक्रम में कुमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण का मतलब समाज, मानव, देश और दुनिया को सशक्त करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह कहता रहा हूं कि जब तक सामाजिक कुरीतियों से समाज को मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक विकास उतना प्रभावी नहीं होगा। हमने नवंबर 2005 में सत्ता में आने के बाद समाज सुधार की प्रक्रिया शुरू की।
यह भी पढ़ें- पटाखों की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 घायल- एक गिरफ्तार
कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए पंचायत सीटों, सरकारी नौकरियों में आरक्षण और शराबबंदी जैसे कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना काम करता हूं और अन्य राज्य सरकारों के विपरीत प्रचार में यकीन नहीं करता हूं जो अपने काम की तुलना में प्रचार ज्यादा करती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App