सृजन घोटाला: CM नीतीश कुमार ने दिए CBI जांच के आदेश
सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी मनोरमा देवी की मौत इस साल फरवरी में हो गया था।

भागलपुर के सबसे बड़े सृजन घोटाले को लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इसकी जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया है।
सरकारी खाते से पैसों की अवैध निकासी को लेकर सीएम नीतीश ने गुरुवार को राज्य के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी पीके ठाकुर, आर्थिक अपराध इकाई के पुलिस महानिरीक्षक जीएस गंगवार और गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया।
आपको बता दें कि 'सृजन' एक गैर सरकारी संस्था है, जो जिले में महिलाओं के विकास के लिए कार्य करती थी, इस संस्था ने पिछले कई वर्षों से बैंकों की मिलीभगत से सरकारी जमा खाते से तकरीबन 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध निकासी की।
वहीं इस मुद्दे को लेकर एडिशनल डीजीपी एस के सिंघल ने बताया कि इस मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घोटाले की यह राशि 950 करोड़ रूपए को पार कर चुकी है।
सृजन घोटाले की मास्टरमाइंड थी मनोरमा देवी
बता दें कि महिलाओं के विकास के लिए मनोरमा देवी ने सृजन की स्थापना की थी। मनोरमा देवी जो इस पूरे गोरखधंधे की मास्टरमाइंड थी, उसकी मृत्यु इसी साल फरवरी महीने में हो चुकी है।
इस केस में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 5 केस भी दर्ज किए गए हैं। केस में नाम सामने आने के बाद मनोरमा देवी के पुत्र अमित कुमार और बेटी प्रिया कुमार भाग गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App