CM नीतीश ने शरद को दी JDU तोड़ने की खुली चुनौती
चार साल बाद एनडीए में शामिल हुई जेडीयू।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 20 Aug 2017 12:05 AM GMT
जनता दल यूनाइटेड प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बागी नेता तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि अगर उनमें हिम्मद है तो तोड़कर दिखाएं जेडीयू को।
पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद राष्ट्रीय परिषद के नेताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने शरद यादव पर एक के बाद एक हमले किए।
सीएम नीतीश कुमार यहीं नहीं रूके उन्होंने दावा किया कि उनके पास 71 विधायक और 30 विधानपार्ष, दो लोकसभा सदस्य का समर्थन है।
कहा कि शरद जी को बीजेपी के वोट से राज्यसभा पहुंचाया था और आज वे ही उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।
नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि शरद जी अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख लालू यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप भ्रष्टाचार करेंगे और फिर इस पर पर्दा डालने के लिए धर्मनिरपेक्षता और जनादेश की दुहाई देकर बचना चाहते हैं।
गौरतलब है कि सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार स्वीकार किया कि जब लालू या तेजस्वी उनके बारे में ये बोलते थे कि उन्होंने (नीतीश को) मुख्यमंत्री बनाया है, तो इससे ज्यादा अपमानजनक कुछ नहीं होता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story