मुंबई में भर्ती लालू यादव की सीएम नीतीश कुमार को आई याद, फोन कर पूछा हालचाल
लालू प्रसाद यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में अपना इलाज करा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार का फोन करके लालू का हालचाल पूछना बिहार में एक नए सियासी समीकरण का संकेत माना जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूर्व सहयोगी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को एक अरसे बाद याद किया है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई में इलाज के लिए गए लालू प्रसाद यादव से सीएम नीतीश कुमार ने फोन करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।
बता दें कि लालू प्रसाद यादव मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में अपना इलाज करा रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार का फोन करके लालू का हालचाल पूछना बिहार में एक नए सियासी समीकरण का संकेत माना जा रहा है।
#Bihar Chief Minister Nitish Kumar called RJD Chief Lalu Prasad Yadav to inquire about his health. Lalu Prasad Yadav is undergoing treatment at Asian Heart Institute in #Mumbai. (File pics) pic.twitter.com/BWqA3PhaiK
— ANI (@ANI) June 26, 2018
सीएम नीतीश कुमार ने हाल ही में लालू के जन्मदिन पर ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी थी और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की थी।
जेडीयू-राजद-कांग्रेस महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है। सरकार बनाने के बाद सीएम नीतीश कुमार पहली बार लालू प्रसाद यादव ने करीबी दिखाई है।
बताते चले की चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद इन दिनों हेल्थ चेकअप के लिए छह हफ्ते की जमानत रिहा हैं। लालू प्रसाद यादव का इलाज मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App