Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

तेजस्वी का बड़ा बयान, पिछड़े परिवार से होने की वजह से मेरे खिलाफ BJP साजिश रच रही है

11 जुलाई को जेडीयू की बैठक के बाद सीएम नीतीश कुमार ने आरजेडी को चार दिनों का वक्त दिया है।

तेजस्वी का बड़ा बयान, पिछड़े परिवार से होने की वजह से मेरे खिलाफ BJP साजिश रच रही है
X

महागठबंधन पर मचे घमासान के बीच आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में पटना में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला।

इसे भी पढ़ें:- बोले नीतीश कुमार, खुद को बेदाग साबित करें या कुर्सी छोड़ें तेजस्वी

उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे खिलाफ साजिश कर रही है, भ्रष्टाचार पर उनके सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है।

उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है, वह बेदाग हैं। उन्होंने कहा कि​ कथित घोटाले के समय वे बच्चे थे।

तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन से भाजपा डरी हुई हैं। महागठबंधन टूटने वाला नहीं है।

बिहार गठबंधन में बढ़ते तकरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:- JDU के अल्टीमेटम पर आरजेडी का जवाब- इस्तीफा नहीं देंगे तेजस्वी, पार्टी उनके साथ

आपको बता दें कि सुशासन बाबू कहे जाने वाले सीएम नीतीश कुमार गठबंधन के भंभर जाल में फंस गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वो क्या करें।

इसे भी पढ़ें:- CBI छापों के बाद बिहार में सरगर्मी तेज, बर्खास्त हो सकते हैं तेजस्वी

बिहार गठबंधन में बढ़ते तकरार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बैठक में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती पर सीबीआई के द्वारा केस दर्ज करने के बाद से ही बिहार के गठबंधन में दरार आने लगी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story