इफ्तार पार्टी पर गिरीराज सिंह के ट्वीट से बवाल, नीतीश कुमार ने किया पलटवार, शाह ने दी ये चेतावनी
केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में जाने पर किए गए ट्वीट पर सीएम नीतीश ने करारा प्रहार किया है।

केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह द्वारा बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी में जाने पर किए गए ट्वीट पर सीएम नीतीश ने करारा प्रहार किया है। नीतीश कुमार ने कहा कि वे (गिरिराज सिंह) यह सब इसलिए करते हैं ताकि मीडिया की सुर्खियों में बने रहें। वहीं भाजपा अमित शाह ने उन्हें फोन कर ऐसे बयान न देने को कहा है।
Bihar CM & JD(U) leader Nitish Kumar on Union Minister Giriraj Singh's tweet on Iftar: He (Giriraj Singh) does all this so that media makes news out of it. pic.twitter.com/DXti8QKxtB
— ANI (@ANI) June 4, 2019
केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर ट्वीट के जरिए मंगलवार को तंज कसते हुए कहा था कि कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पर भी फलाहार का आयोजन करते। सिंह ने कहा कि अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है?
कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??...अपने कर्म धर्म मे हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते है??? pic.twitter.com/dy7s1UgBgy
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 4, 2019
जदयू के वरिष्ठ नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि उनकी इतनी हैसियत ही नहीं है कि वह हमारे नेता नीतीश कुमार को कोई नसीहत दें। उन्होंने कहा कि यह वही गिरिराज सिंह हैं जो चुनाव के वक्त नीतीश जी को 10 बार फोन करते थे और अपने पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए आग्रह किया करते थे।
चौधरी ने कहा कि आज वह जो 4.5 लाख वोट से जीतकर संसद पहुंचे है और मंत्री बने हैं वह नीतीश कुमार की ही देन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में माकूल जगह का आफर नहीं मिलने से भाजपा से जदयू के नाराज होने की चर्चा के बीच चौधरी ने गिरिराज पर अपने को हिन्दू समुदाय का बडा नेता बताने के चक्कर में कुछ भी अनाप-शनाप बयानबाजी करने की आदत होने का अरोप लगाया।
जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने ट्वीट किया कि गिरिराज सिंह जी, हिन्दू का मतलब हिंसा नहीं होता है। हम ढोंग नहीं करते हैं और ना ही हमें झूठा दिखावा करना पड़ता है। 'मंदिर वहीं बनाएंगें लेकिन तारीख नहीं बताएंगें' यह नारा हमें नहीं देना पड़ता है। देश उन्माद से नहीं चलता है। ऐसा बयान कोई मानसिक तौर पर बीमार व्यक्ति ही दे सकता है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि भारत दुनिया का सबसे खूबसूरत देश इसलिए है क्योंकि यहां सभी धर्म और संप्रदाय को मानने वालों को संविधान ने समान अधिकार दिया है। हम देवी दुर्गा की आराधना में फलाहार भी करते हैं और रमजान के महीने में इफ़्तार भी। सर्वधर्म समभाव से सुंदर तस्वीर क्या होगी?
सिंह ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने संसदीय दल की बैठक में कहा था कि वह अपने दल के ऐसे नेताओं पर लगाम लगाएंगे जो नफरत और उन्माद की भाषा बोलेंगे। अब वक्त आ गया है कि गिरिराज सिंह के ऐसे बयानों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए भाजपा नेतृत्व कार्रवाई करे।
वहीं केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फोन करके गिरिराज सिंह को फटकार लगाई है। उनसे ऐसे बयान देने से बचने के लिए कहा है। शाह ने कहा कि इस तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
BJP President Amit Shah has called and asked Union Minister Giriraj Singh to avoid making statements (Singh tweeted pictures & commented on Bihar CM Nitish Kumar and other leaders attending 'Iftar' parties) pic.twitter.com/Wgc5XzOba3
— ANI (@ANI) June 4, 2019
बता दें कि बिहार में बीते दो दिनों से राजनीतिक गलियारों में इफ्तार पार्टी का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में बिहार के सीएम ने जीतनराम मांझी के साथ एक इफ्तार पार्टी में दिखे। इसके बाद से ही राजनीति गरमा गई है। नीतीश का मांझी के साथ दिखने से लोग अलग-अलग तरह के कयास लगा रहें हैं। राजनीतिक पंडितों के अनुसार 'नाराज' नीतीश पाला बदलने का संकेत दे रहे हैं। जदयू और भाजपा के रिश्ते में आई कड़वाहट गिरिराज के ट्वीट और नीतीश के प्रतियुत्तर से साफ मालूम होता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App