बिहार : स्कूल संचालक और ग्रामीणों के बीच जमकर हुई मारपीट, लोगों ने गार्ड को बंधक बनाकर पीटा
आज यानी बुधवार को पटना के रामकृष्ण नगर के पिपरा में स्थानीय ग्रामीणों और स्कूल संचालक में जमकर मारपीट देखी गई। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए स्कूल संचालक ने अपने गार्ड से फायरिंग करने का आदेश दे दिया। इसके बाद गांववालों ने जमकर पथराव किया। लोगों ने कहा कि स्कूल संचालक की स्कूल बसें तेज गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार की गति से दौड़ती है जिससे हमेशा सड़क हादसे होते रहते हैं।

मामला यह है कि पिपरा गांव के निवासी सुबोध सुबह तड़के अपनी बाइक से निकल रहे थे तभी एक स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके बाद सुबोध ने बस चालक को चेतावनी देते हुए कहा कि गाड़ी धीरे चलाए। इस छोटी सी बात पर बस चालक और सुबोध में कहा सुनी हो गई। बात बढ़ी तो सुबोध ने ड्राइवर पर हाथ भी छोड़ दिया। इसके बाद चालक ने अपने मालिक यानी स्कूल संचालक को फोन कर दिया।
स्कूल के मालिक रंजन कुमार दो गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा। उसके साथ कई सुरक्षागार्ड भी थे। यह देखकर ग्रामीणों ने भी सुबोध के पक्ष में आवाज बुलंद की, जिसके बाद झगड़ा हो गया। आक्रोश देखते हुए स्कूल संचालक ने फायरिंग का आदेश दे दिया। जिसके बाद लोगों ने सुरक्षा गार्ड को दौड़ाकर पीट दिया और उसकी हथियार भी तोड़ दी। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल के सुरक्षा गार्डों ने करीब 5 फायरिंग की, जिसके बाद हमनें उन्हें दौड़ाकर पीटा।
इस मामले को रफा दफा करने के लिए रामकृष्ण नगर के दारोगा जी पहुंचे, दारोगा भी स्कूल संचालक की बात का समर्थन कर रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने दारोगा को भी बंधक बना लिया। झड़प के दौरान गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। महिलाओं ने भी स्कूल संचालक के खिलाफ सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की। इस मामले में पुलिस ने जब जांच की तब पता चला कि वास्तव में स्कूल संचालक ने फायरिंग करवाई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल संचालक बड़ा आदमी है और इस बात से बड़ा टशन में रहता है। इसीलिए उसके बस चालक सड़कों पर मनमाने तरिके से बस चलाते हैं और आय दिन सड़क हादसे होते रहते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App