बिहार : AK-47 रखने वाले बाहुबली विधायक के खिलाफ केस दर्ज
बिहार के मोकामा निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बिहार के मोकामा निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह के खिलाफ आर्म एक्ट, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Bihar: Case registered against Independent MLA from Mokama, Anant Kumar Singh under Arms Act, Unlawful Activities (Prevention) Act (UAPA) Act and Explosive Act. Police recovered an AK-47 rifle and a hand grenade from his residence yesterday. (File pic) pic.twitter.com/ZxcXoUnyeO
— ANI (@ANI) August 17, 2019
बता दें कि शुक्रवार सुबह से ही मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के निवास पर पुलिस ने छोपमारी की। छापेमारी के दौरान उनके आवास से एक-47 राइफल बरामद की गई थी।
इसके अलावा भी कई आपत्तिजनक सामान मिलने की भी खबर है। पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने बताया था कि गुप्त सूचना के आधार पर दंडाधिकारी की मौजूदगी में मोकामा के विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में उनके आवास पर छापेमारी की गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App