Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार: बक्सर डीएम के बाद ओएसडी ने किया सुसाइड, छोड़ा लेटर

बक्सर के विशेष कार्य पदाधिकारी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है।

बिहार: बक्सर डीएम के बाद ओएसडी ने किया सुसाइड, छोड़ा लेटर
X

बिहार के बक्सर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बक्सर के विशेष कार्य पदाधिकारी ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया है। इससे पहले जिले के जिलाधिकारी(डीएम) ने भी सुसाइड किया था।

बता दें कि आज सुबह ओएसडी अपने घर के एक कमरे में फांसी का फंदा लटकार उनका शव मिला है। जांच के दौरान पता चला कि उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है।

ये भी पढ़ें - मिस वर्ल्ड 2017: मानुषी छिल्लर से आखिरी राउंड में पूछा ये सवाल, इन 5 ने भी जीता है खिताब

बक्सर डीएम ने बताया कि ओएसडी तौकीर अकरम ने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली है। घटना देर रात से सुबह के बीच की बताई जा रही है। बक्‍सर के जिला भूअर्जन पदाधिकारी भी थे।

तौकीर अकरम देर रात अपने बेड रूम में गए। उसके बाद उन्‍होंने पंखे से लटककर जान दे दी। वे घर में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। उनकी मां बीमार रहती थीं, जिनके इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। उनकी पत्‍नी इन दिनों मायके गईं थीं।

ये भी पढ़ें - भारत की मानुषी छिल्लर ने जीता मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब

बीते दिन पटना से बैठक में शामिल होकर बक्सर लौटे थे। इससे कुछ दिन पहले भी बक्सर के डीएम ने भी आत्महत्या कर ली थी। जिसमें उऩ्होंने प्रताडना से तंग आकर सुसाइट की धमकी दी थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story