शेखपुरा में मूर्ति विसर्जन पर गोली फायरिंग, जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मौत
बिहार के शेखपुरा में शनिवार की शाम को लोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे कि अचानक कुछ बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके कारण जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास के सिर पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

बिहार के शेखपुरा में शनिवार की शाम को लोग मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे कि अचानक कुछ बदमाशों ने गोलीबारी करना शुरू कर दी। जिसके कारण विसर्जन में शामिल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार विश्वास के सिर पर गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग होने की वजह से अचानक भगदड़ मच गया। साथ ही अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी के साथ जमकर पथराव भी किया, जिससे लगभग 24 लोग घायल हो गए है और मूर्ति भी टुट गई। इस गोलीबारी के बाद से पूरे गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुरेंद्र प्रसाद सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल मिंटू कुमार, शुभम कुमार, मो.असलम और आशिक खान को पटना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि अन्य घायलों को शेखपूरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है। साथ ही पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मूर्ति विसर्जन करने वाले लोग डीजे नहीं बंद करने की वजह से कुछ बदमाशों ने अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जिसकी वजह से लोगों के बीच में भगदड़ शुरू हो गई कि तभी बदमाशों ने पथराव करना भी शुरू कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए।