शादी के मंडप दूल्हे की शक्ल देख डरी दुल्हन, शादी से किया इनकार
दिलचस्प बात यह है कि खुद दुल्हन का रंग गोरा नहीं है।

आमतौर पर रिश्ता पक्का हो जाने के बाद कोई भी शादी दहेज की मांग या फिर किसी और वजह से टूटती है। लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि लड़की दूल्हे के काले रंग की वजह से शादी तोड़ दे।
ठीक ऐसा ही हुआ है बिहार के बक्सर में जहां पर शादी के मंडप पर दूल्हे की शक्ल देखकर दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दरअसल, दूल्हे का रंग गोरा नहीं था, इस वजह से लड़की ने यह फैसला लिया। दिलचस्प बात यह है कि खुद दुल्हन का रंग गोरा नहीं है।
दोनों पक्षों ने शादी के लिए बक्सर के रामरेखा घाट विवाह मंडप पहुंचे थे। अपने बेटे की बरात लेकर जैसे ही वर पक्ष के लोग मंडप पहुंचे। रीति रिवाज से सब कुछ हो रहा था। इसी दौरान दुल्हन ने जब दूल्हे का काला रंग देखा तो शादी से इनकार कर दिया।
वहां मौजूद लोगों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन नहीं मानी और शादी टूटी गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App