बिहारः चीनी मिल में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत, दर्जन भर घायल
बिहार के गोपालगंज में सासमुसा चीनी मिल में एक बड़ा हादसा हो गया है। मिल में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है और दर्जनभर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Dec 2017 9:38 AM GMT
बिहार के गोपालगंज में सासमुसा चीनी मिल में एक बड़ा हादसा हो गया है। मिल में बॉयलर फटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है और दर्जनभर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अभी भी वहां कई मजदूरों के फंसे होने की खबर है। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है।
यह दुर्घटना बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। जब गन्ने की पेराई का काम चल रहा था। घटना के समय 100 कर्मचारी ऑन ड्यूटी तैनात थी। तभी बायलर टैंक में जाने वाली बायलर पाइप फट गया। पाइप के फटने से जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाका से आसपास के कई मशीन क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि जो लोग इस बायलर टैंक के पास काम कर रहे थे, उनकी मौत हो गई।
#Visuals from boiler blast site at Sasa Musa sugar mill in Bihar's Gopalganj; three laborers killed, many others injured. pic.twitter.com/RRUKvPpPme
— ANI (@ANI) December 21, 2017
मौके पर कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। घटना की वजह ओवरहीटिंग बताई जा रही है।
पटना मेडिकल रेफर
गोपालगंज सरकारी अस्पताल के अधिकारी के मुताबिक, 90 प्रतिशत से ज्यादा जले हुए 9 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति गंभीर है। कुछ को पीएमसीएच के लिए रेफर किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद है और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story