बिहारः रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया प्रखंड विकास अधिकारी
बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी वर्षा तरवे को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 1.15 लाख रुपऐ लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Aug 2018 6:12 AM GMT
बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी वर्षा तरवे को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 1.15 लाख रुपऐ लेते हुए गुरुवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपाधीक्षक अक्षय कुमार ने बताया कि रामपुर प्रखंड की कुड़ारी पंचायत के मुखिया सत्येन्द्र कुमार सिंह ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्षा हर घर नल का जल योजना में पांच प्रतिशत कमीशन मांग रही हैं।
उन्होंने बताया कि सत्येंद्र ने आरोप लगाया था कि वर्षा 23 लाख रुपये की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति देने के एवज में उनसे 1.15 लाख रुपए की मांग कर रही है।
अक्षय ने बताया कि सत्येंद्र कुमार सिंह के आरोप का सत्यापन किए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक महाराजा कनिष्क कुमार सिंह के नेतृत्व में आयी पटना स्थित ब्यूरो के मुख्यालय से आयी एक टीम ने सत्येंद्र से रिश्वत के तौर पर 1.15 लाख रूपये लेते हुए वर्षा को उनके आवास से आज गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि उनसे पूछताछ किए जाने के बाद उन्हें ब्यूरो की टीम पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story