बिहार : गिरिराज सिंह के बेगूसराय पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐसा नारा लगाया कि जदयू के समर्थक खिसक लिए, जानें पूरा मामला
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। सिंह के यहां पहुंचते ही समर्थकों का हुजुम एक ही नारा लगाने लगा।

केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे। सिंह के यहां पहुंचते ही समर्थकों का हुजुम एक ही नारा लगाने लगा, हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो ? गिरिराज सिंह जैसा हो। इसी नारे से समर्थकों ने अपने नए मंत्री का स्वागत किया। इस नारे के साथ ही यह तो साफ हो गया कि बिहार में भाजपा के कार्यकर्ता उन्हें अगले सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।
इस दौरान भाजपा समर्थकों ने चिल्लाकर कहा कि हम आपको बिहार के अगले सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। ऐसा सुनते ही जदयू के कुछ मौजूद कार्यकर्ता वहां से खिसक लिए।मालूम हो कि रमजान के आखिरी वक्त में इफ्तार पार्टी को लेकर सीएम नीतीश व गिरिराज सिंह में तल्खी देखने को मिली थी। इस दौरान दोनों नेताओं में ट्वीट वॉर छिड़ गया था। ऐसे में अगर आगामी विधानसभा चुनाव में गिरिराज नीतीश के सामने आते हैं तो जदयू को परेशानी हो सकती है।
गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए ट्वीट पर केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमिश शाह ने कड़ी आपत्ति जताते हुए गिरिराज सिंह को फटकार लगाई थी और साथ ही कहा था कि ऐसा बयान दोबारा न दें। नीतीश ने भी कहा था कि गिरिराज सिंह ऐसा केवल मीडिया में चर्चा पाने के लिए करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App