बिहार / भाजपा के मंत्री ने सीएम नीतीश पर कसा तंज, जेडीयू ने की कड़ी आलोचना
बिहार के एक कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में फिर से शामिल होने को लेकर उन पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। इसे लेकर उन्हें जद(यू) की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा।

बिहार के एक कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में फिर से शामिल होने को लेकर उन पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की। इसे लेकर उन्हें जद(यू) की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा। पार्टी ने भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूर्वी चंपारण जिले में बृहस्पतिवार को एक रैली के दौरान भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी कहने के रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के बयान पर प्रतिक्रिया मांगने पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने यह बात कही।
Bihar Minister & BJP leader Pramod Kumar in Jehanabad on Upendra Kushwaha calling BJP a 'jumla' party: Bihar CM Nitish Kumar & Lalu Yadav also used to call BJP a ‘jumla’ party, now where is Nitish Kumar & where is Lalu Yadav? pic.twitter.com/Ju3zhJmo3K
— ANI (@ANI) December 7, 2018
इसे भी पढ़ें- MP Exit Polls 2018 / फिर बनेगी एमपी में शिवराज की सरकार!
मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि नीतीश कुमार और लालू प्रसाद भी भाजपा की व्याख्या इसी तरह से करते थे। अब वे कहां हैं? उन्होंने कहा कि वह नीतीश कुमार थे जो भाजपा में वापस आए।
यह पूछने पर क्या दोनों पार्टियां सत्ता के लिए साथ आईं, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक समस्या का हवाला देते हुए वापस आए। अगर वह गठबंधन में बने रहते तो उन्हें लालू प्रसाद से मिलने जेल जाना पड़ता।
लालू प्रसाद के बेटे और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज होने के बाद कुमार पिछले साल महागठबंधन से अलग होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हो गए थे। महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल थी।
इसे भी पढ़ें- Assembly Election 2018 / यहां देखिए- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे
जद(यू) प्रवक्ता ने पर्यटन मंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नीतीश कुमार न सिर्फ हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वह मुख्यमंत्री भी हैं और एक बेहद लोकप्रिय नेता भी।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय सिंह टाइगर ने कहा कि राजनीति में एक व्यक्ति को अपने शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बहुत संयम बरतना चाहिए। हम चाहते हैं कि संगठन की हमारी साथी, भाजपा, इस बयान पर गौर करे और उचित कदम उठाए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- bihar cabinet minister statement cm nitish kumar controversial comment on nitish kumar nda jdu bharatiya jumla party rlsp upendra kushwaha bihar tourism minister pramod kumar controversial statement nitish kumar lalu prasad yadav hindi news breaking news bihar news बिहार कैबिनेट मंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतीश कुमार पर विवादित टिप्पणी राजग एन�