इस्तीफे के बाद सरगर्मी तेज, BJP के हुए नीतीश कुमार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि हमने विचार करने के लिए एक तीन सदस्या कमिटी बनाई है।

नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।
इसीबीच नीतीश कुमार के भाजपा के साथ जाने के कयास लगाए जा रहे है। इस्तीफे के बाद नीतीश ने नोटबंदी के समर्थन का भी जिक्र किया था।
आपको बता दें कि नीतीश के इस्तीफा देने के तत्काल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से जुड़ने के लिए बहुत-बहुत बधाई।
3 member committee has been constituted for making the future plan of action: Sushil Kumar Modi, BJP pic.twitter.com/nX4301ec5X
— ANI (@ANI_news) July 26, 2017
इसके पहले जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सीधे राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी से मिलने राजभवन गए थे।
इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया। इसीबीच आज दिल्ली में भाजपा संसदीय दल की भी बैठक हो रही है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा संसदीय दल की भी बैठक में बिहार में नीतीश को समर्थन देने पर विचार किया जा रहा है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि हमने समर्थन के लिए एक तीन सदस्या कमिटी बनाई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App