धारा-370 खत्म होने के बाद अब बिहार के दो भाईयों ने रचाई कश्मीरी लड़कियों से शादी लेकिन...
जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को इसी महीने बेअसर किया गया है। इस बीच बिहार के दो युवकों ने कश्मीरी लड़कियों से शादी रचा डाली लेकिन यह शादी दोनों के लिए महंगी पड़ गई। दोनों भाई हैं। दोनों भाईयों को कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को इसी महीने हटाया गया है, इसका असर अब सामने भी दिखने लगा है। पहले अन्य राज्यों से जम्मू-कश्मीर में शादी करने की कोई सोच भी नहीं सकता था लेकिन अब लोग अपने पसंद का जीवनसाथी चुनने लगे हैं। इस बीच बिहार के दो भाइयों ने कश्मीरी लड़कियों से शादी रचा डाली लेकिन यह शादी दोनों के लिए महंगी पड़ गई। दोनों को कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल इन लड़कियों के पिता ने कश्मीर पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। इसके बाद कश्मीर पुलिस दोनों लड़कियों को सुपौल से बरामद किया है। अब इन दोनों युवकों को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। खबरों के मुताबिक ये दोनों बहनें प्यार के चक्कर में अपने-अपने पति के साथ सुपौल पहुंची थी और वह सुपौल में अपने ही पतियों के साथ रहना चाहती हैं।
पुलिस ने बताया कि कश्मीर के रामन जिला की रहने वाली इन दोनों लड़कियों को राधोपुर थाना क्षेत्र के राम विशनपुर गांव के रहने वाले तबरेज और परवेज से कश्मीर में ही प्यार हुआ था। ये दोनों भाई हैं। दोनों कश्मीर में रहकर राज मिस्त्री का काम करते थे।
इसी दौरान दोनों भाइयों को कश्मीरी लड़कियों सायना और नादिया से प्यार हो गया। दोनों सगी बहनें हैं। इसके बाद दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। बाद में कोर्ट मैरिज भी किया। शादी के बाद दोनों अपनी पत्नियों को लेकर कश्मीर से सुपौल के लिए रवाना हो गए।
लेकिन लड़कियों के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज करवा लिया। इसके बाद कश्मीर पुलिस ने बिहार के रामविशनपुर से दोनों बहनों को बरामद कर लिया और दोनों आरोपी युवकों परवेज और तबरेज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का कहना है कि हम बालिग हैं और हमारी पत्नियां (प्रेमिका) भी बालिग हैं। दोनों का कहना है कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है बल्कि रजामंदी से शादी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App