गंगा में नहा रही महिला से दुष्कर्म, वीडियो वायरल
बिहार में एक 40 वर्षीय महिला जिउतिया पर्व पर रविवार को गंगा में स्नान कर रही थी, तब वहां घाट पर कोई नहीं था। इस दौरान वहां दो लोग पहुंचे और महिला को पकड़कर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Oct 2018 6:09 PM GMT
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में गंगा में नहा रही महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई है। जिउतिया व्रत के अवर पर महिला गंगा में स्नान कर रही थी उस समय दरिंदों की निगाह उस पर टेढ़ी हो गई। हद तो तब हो गई जब दरिंदों ने महिला के बलात्कार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- BSP को खत्म करना चाहती है कांग्रेस, अब कभी नहीं करेंगे गठबंधन: मायावती
पुलिस के अनुसार, एक 40 वर्षीय महिला जिउतिया पर्व पर रविवार को गंगा में स्नान कर रही थी, तब वहां घाट पर कोई नहीं था। इस दौरान वहां दो लोग पहुंचे और महिला को पकड़कर एक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और एक ने अपने मोबाइल से उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों को इस घटना की जानकारी मिली जिससे हड़कंप मच गया।
बाढ़ के थाना प्रभारी अबरार अहमद खान ने बुधवार को बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है मामले की छानबीन की जा रही है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने का कि इस मामले में आरोपी शिवपूजन महतो और विशाल कुमार को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही हैं।
इसे भी पढ़ें- न खुद का घर है, न गाड़ी, ऐसे हैं भारत के नए सीजेआई रंजन गोगोई
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
सुशासनी छाती पर चढ़ दरिंदो ने व्रती महिला के साथ खुले आसमान तले गैंगरेप कर वीडियो किया वाइरल।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 3, 2018
“मुझे छोड़ दो,मैंने आज सहा (व्रत किया) है।” बिहार मे जितिया था, और बच्चो की लंबी उम्र के लिये व्रत करने वाली एक माँ का दुष्कर्म हुआ। बेहद शर्मनाक अनैतिक बाबू!https://t.co/cvQGU5Kd64
तेजस्वी ने इस मामले पर ट्वीट करके कहा कि सुशासनी छाती पर चढ़ दरिंदो ने व्रती महिला के साथ खुले आसमान तले दुष्कर्म कर वीडियो किया वायरल। मुझे छोड़ दो, मैंने आज सहा (व्रत) किया है। बिहार मे जिउतिया था और बच्चों की लंबी उम्र के लिए व्रत करने वाली एक मां का दुष्कर्म हुआ। बेहद शर्मनाक अनैतिक बाबू।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story