VIDEO : बिहार में पंचायत ने इस व्यक्ति को थूक चाटने पर किया मजबूर, जानें पूरा मामला
दबंगों ने मिलकर महेश की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया।

बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है।
यहां के अजनौरा गांव की अजयपुर पंचायत के मुखिया ने गांव के ही रहने वाले एक दलित व्यक्ति को सरेआम थूक चाटने पर मजबूर किया।
जानकारी के मुताबिक अजयपुर पंचायत के मुखिया ने गांव के रहने वाले कुछ दबंगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति किए चप्पलों से पिटाई की और उससे थूक भी चटाया।
दबंगों की दरिंदगी यही नहीं रुकी यहां सभी ने मिलकर उस व्यक्ति की पिटाई करते हुए वीडियो भी बनाया।
इस वीडियो में वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति मुखिया और गांव के दबंगों का फरमान सुनकर थूक चाटता दिख रहा है और एक महिला उसकी चप्पल से पिटाई करती दिख रही है।
ये है मामला
बताया जाता है कि गांव में ही रहने वाला महेश ठाकुर किसी काम से सुरेंद्र यादव के घर में बिना पूछे अंदर चला गया था।
इसके बाद गांव में पंचायत बुलाकर मुखिया ने महेश को ये घिनौना काम करने पर मजबूर कर दिया। घटना के बाद से ही ये मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App