पिता की हत्या के गवाह थे दोनों बेटे, आरोपियो ने दोनों को गोलियों से भूना
बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2 महीने पहले दोनों भाइयों के पिता की भी हत्या हुई थी। उस मामले में दोनों गवाह थे।

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 2 महीने पहले दोनों भाइयों के पिता की भी हत्या हुई थी। उस मामले में दोनों गवाह थे।
मामला वैशाली के बिदुपुर का है जहां 17 मई 2019 को त्रिभुवन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने विवेक सिंह और अभिषेक सिंह को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किया और उनके नाम केस दर्ज किया।
पिता त्रिभुवन की हत्या में दोनों बेटे चंचल सिंह और राज रौशन सिंह गवाह थे जल्द ही कोर्ट में गवाही होने वाली थी पर बुधवार रात जब बिजली कटी होने के कारण मंदिर के चबूतरे पर सो रहे थे तभी हमलावर पहुंचे और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इस दोहरे हत्याकांड के बाद एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है लेकिन दूसरा मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में भय का माहौल है। पुलिस की कई टीमें वहां लगाई गई हैं। गांव में पुलिस कैंप कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App