बिहार / कई महीनों बाद लालू के कृष्ण और अर्जुन की हुई मुलाकात, तेजस्वी ने लिया पैर छू लिया आशीर्वाद
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच दो महीने के बाद मुलाकात हुई है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 6 Jan 2019 8:35 AM GMT
बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejshvi Yadav) के बीच दो महीने के बाद मुलाकात हुई है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की खबर तेजी से वायरल हो रही है।
आज अपने अर्जुन से मिलकर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार किया एवं बिहार के कुरुक्षेत्र में विजयी होने का आशीर्वाद दिया।
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) January 5, 2019
तैयारी पूरी है जीत जरूरी है। pic.twitter.com/t2gKjmE9yq
बीती शनिवार देर शाम अपने छोटे भाई एवं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर तेज प्रताप ने जाकर उनसे मुलाकात की। दोनों ने राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी अदालत में दाखिल करने के बाद से अपने परिजन से कुछ समय से दूर रह रहे थे। तेजस्वी के आवास पर पहुंचकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने लगभग 45 मिनट तक अपने छोटे भाई से मुलाकात की।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि यह मुलाकात कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात है। इस मुलाकात से बिहार और देश में उनके जितने भी 'दुश्मन' हैं, वे धराशायी हो जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Tej Pratap met Tejashwi Yadav RJD Tejashwi Yadav Tej Pratap Yadav Meet Bihar Politics Lalu Yadav Aishwarya Divorce Tej Pratap Yadav Tejshi Yadav Tej Pratap Tejaswi yadav Lalu Prasad Yadav Bihar News आरजेडी तेजस्वी यादव तेजप्रताप यादव मुलाकात बिहार राजनीति लालू यादव ऐश्वर्या तलाक तेजप्रताप और तेजस्वी के �
Next Story