बिहारः ढोलपुर-मिथापुर मार्ग पर नक्सलियों की साजिश नाकाम, दस किलो का बम बरामद
सुरक्षा बलों ने ढोलपुर-मिथापुर मार्ग पर 10 किलोग्राम बम खोदकर निकाला है। बताया जा रहा है कि यह बम नक्सलियों के द्वारा लगाया गया था। को खोजी कुत्ते की सहायता से खोजा गया है। बम मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा बलों ने ढोलपुर-मिथापुर मार्ग पर 10 किलोग्राम बम खोदकर निकाला है। बम निरोधक दस्ते ने इस विस्फोटक को खोदकर निकाला और निष्क्रिय किया। बताया जा रहा है कि बम को निष्क्रिय करने में जो धमाका हुआ वो करीब पांच किलोमीटर तक सुनाई दिया।
205 कोबरा बटालियन व एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी की आंती थाना क्षेत्र के दौलपुर गांव और मिठापुर के बीच बनी पुलिया पर नक्सलियों ने बम लगा दिया है। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और कोबरा 205 की संयुक्त टीम उस इलाके में गई।
Bihar: Security forces recovered and defused a 10 kg cane bomb today that was planted by Naxals on Dholpur-Mithapur route. pic.twitter.com/taZQ5jy0jK
— ANI (@ANI) October 29, 2018
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App