बिहार में स्कूली लड़की फिर बनी मनचलों का शिकार, तेजस्वी ने नीतीश पर साधा निशाना
बिहार में आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल एक घटना सहरसा जिला में घटी है।

बिहार में आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल एक घटना सहरसा जिला में घटी है। जहां कुछ मनचलों ने एक स्कूल जा रही लड़की के साथ छेड़खानी की है। केवल इतना ही नहीं उन्होंने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
वीडियो सामने आनें के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। साथ ही इस घटना से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। संभावना है कि अन्य लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
Saharsa: One arrested after a video of a school girl being stripped&groped by 3 men on a road went viral. DSP Prabhakar Riwari says,"It can be seen in the video that a girl & her male friend is being ill-treated by some men. Case filed, victim identified. Probe underway."#Bihar pic.twitter.com/xuYeAIwX48
— ANI (@ANI) August 28, 2018
इसे भी पढ़ें- बिहार में महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने पर तेजस्वी बोले, कहां दुबके हुए हैं खुलासा मियां सुशील मोदी जी?
साथ ही इस मामले को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी विगत कुछ दिनों से यौन उत्पीड़न को लेकर नीतीश कुमार को घेर रहे हैं।
महिलाओं के खिलाफ अपराध, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं से बिहार शर्मसार हो रहा है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 28, 2018
नालंदा,गया,मधुबनी,कैमूर,जहानाबाद,रोहतास, सासाराम,आरा के बाद अब सहरसा का वीडियो वायरल हो रहा है।
मुज़फ़्फ़रपुर व पटना शेल्टर होम में तो महापाप हुआ।
चाचा, नींद से जागिये।https://t.co/TYRsOoHVzw
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App