धर के चीर देंगे, जो 'कृष्ण' और 'अर्जुन' के बीच आएगा उसके ऊपर सुदर्शन चक्र चलेगा : तेज प्रताप यादव
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ मतभेदों को खारिज करते हुए बड़ा बयान दिया है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस पर अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के साथ मतभेदों को खारिज करते हुए बड़ा बयान दिया है।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि सोशल मीडिया में भी कृष्णा-अर्जुन जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि अब दाल नहीं गल रही है, अलग हो गए... धर के चीर देंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो तेज और तेजस्वी और जो कृष्णा और अर्जुन के बीच आएगा इसका उसके ऊपर सुदर्शन चक्र चलेगा श्री कृष्णा का।
Tej Pratap Yadav:Social media mein bhi Krishna-Arjun jodi ko lekar tarah tarah ki baatein kar rahe hain ki ab daal nhi gal raha hai,alag ho gaye....dhar ke cheer denge. Jo Tej aur Tejashwi aur jo Krishna aur Arjun ke beech aayega uske upar Sudarshan Chakra chalega Shri Krishna ka pic.twitter.com/4WLepDG8B7
— ANI (@ANI) July 6, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने यह भी कहा कि 'खून का एक-एक कतरा लगाना है और लालू प्रसाद यादव को जेल से छुड़ाना है।' स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App