पटना जंक्शन पर दर्दनाक हादसा, एक यात्री की मौत
बिहार की राजधानी पटना रेलवे जंक्शन पर एक दुर्घटना हुई है जिसमें एक 70 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। इस घटना ने रेलवे की लापरवाही को उजागर किया है।

बिहार की राजधानी पटना रेलवे जंक्शन पर एक दुर्घटना हुई है जिसमें एक 70 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। इस घटना ने रेलवे की लापरवाही को उजागर किया है। रेलवे अधिकारियों की ओर से जर्जर बाथरूम का ख्याल रखा गया होता तो शायद एक व्यक्ति की जान ना जाती।
इसे भी पढ़ें- बिहार में भाजपा- जदयू गठबंधन दशकों तक चलेगा: नित्यानंद राय
#Bihar: A 70-year-old man died after a wall of a bathroom collapsed in the second class passengers' waiting room on platform 1 at Patna Junction railway station, this morning. pic.twitter.com/KiLY4OpVrX
— ANI (@ANI) August 7, 2018
इस घटना के दौरान वेटिंग रूम में भगदड़ मच गई और लोग दहशत के मारने चिल्लाने लगे। हालांकि बाद में यात्रियों को शांत किया गया। कुछ यात्रियों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बाथरूम की दीवार जर्जर हो गई थी।
इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। साथ ही शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App