बिहार की जनता ने रचा इतिहास, बनायी विश्व की सबसे लंबी मानव श्रृंखला
बिहार में रविवार को लाखों लोगों ने बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनायी है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 21 Jan 2018 10:44 AM GMT
बिहार की जनता एक ऐतिहासिक घटना को अंजाम दिया है। बिहार में 21 जनवरी यानि रविवार को लाखों लोगों ने बाल-विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ एक-दूसरे का हाथ थामकर विश्व की सबसे लम्बी मानव श्रृंखला बनायी है।
बताया जा रहा है कि 13668 किलोमीटर लंबी इस मानव श्रृंखला में पांच करोड़ से भी ज्यादा लोग शामिल हुये थे। यह मानव श्रृंखला कुरीतियों के खिलाफ बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बनायी गई है।
बिहार के पटना से इस मानव श्रृंखला की शुरुआत हुई जहां से यह राज्य की सीमाओं तक बिना टूटे जुड़ी रही। 40 ड्रोन कैमरे इस मानव श्रृंखला की तस्वीर और वीडियोग्राफी करने में कार्यरत थे।
यह मानव श्रृंखला कुरीतियों के खिलाफ बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत बनायी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना में गुब्बारा छोड़कर इसकी शुरूआत की। यह मानव श्रृंखला विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।
बिहास सरकार के इस फैसले का सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य दलों ने समर्थना किया है। वहीं विपक्षी दलों आरजेडी और कांग्रेस ने इस मानव श्रृंखला से खुद को अलग कर लिया है।
आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर दहेज प्रथा और बाल विवाह के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए इसको लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनाने की अपील की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story