CBI छापों के बाद बिहार में सरगर्मी तेज, बर्खास्त हो सकते हैं तेजस्वी
सीबीआई की कार्रवाई को देखते हुए आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी।

भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
ताजा जानकारी के मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार लालू के छोटे बेटे और तेजस्वी यादव को उनके पद से हटाने पर विचार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि लालू के छोटे बेटे और तेजस्वी यादव राज्य के उप मुख्यमंत्री है। उनपर हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोप लगे है।
शुक्रवार को लालू यादव के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की इसके बाद से बिहार में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है।
इसे भी पढ़ें- CBI छापों पर बोले लालू- मिट्टी में मिल जाएंगे पर BJP को मिटा देंगे
भ्रष्टाचार के आरोपों और सीबीआई की कार्रवाई को देखते हुए आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी की एक इमरजेंसी मीटिंग भी बुलाई थी।
तेजस्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद से नीतीश पर उनको पद से हटाने का दबाव बढ़ने लगा है।
बताया जाता है कि इस मीटिंग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उनके पद से हटाने पर विचार मंथन किया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App