मुजफ्फरपुर: गर्ल्स हॉस्टल में 44 नाबालिग लड़कियों का हुआ यौन शोषण, तीन हुई गर्भवती
जिला प्रशासन ने बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों को पटना और मधुबनी भेज दिया है और बालिका सुधार गृह को सील कर दिया है।

देश में लगातार नबालिग लड़कियों के यौन शोषण की वारदातें बढ़ी जा रही हैं। नया मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है, यहां पर बालिका गृह (गर्ल्स हॉस्टल) की 44 लड़कियों में से तीन लड़कियां गर्भवती पाई गयी हैं।
इस बात का खुलासा मेडिकल जांच से हुआ है। उनकी मेडिकल जांच पटना के एक अस्पताल में कराई गयी। नाबालिग गर्भवती लड़कियों की उम्र 13 से 14 के बीच बताई गई है।
सूत्रों के मुताबिक मेडिकल जांच में कुछ बच्चियों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। इसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि लड़कियों के साथ मारपीट या शारीरिक हिंसा हुई है।
बालिका गृह का संचालन करने वाली संस्था के लोग पहले से ही फरार हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों को पटना और मधुबनी भेज दिया है और बालिका सुधार गृह को सील कर दिया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले भी बच्चियों का गर्भपात भी कराए जाने की जानकारी मिली है। बालिका गृह में नाबिलग लड़कियों से यौन शोषण की बात सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग की टीम मुजफ्फरपुर पहुंचकर इस मामले की जांच की थी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्र ने बताया कि उनके पास कुछ बच्चियों के गर्भपात की सूचना आई है। उन्हें बताया की कितनी लड़कियों के साथ हैवानियत की गई है इसकी जांच चल रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App