बिहार: सुशील मोदी के बेटे की शादी में न बैंड, ना गिफ्ट, बाराती खाएंगे प्रसाद
विवाह के लिए लोगों को निमंत्रण भी ई-मेल और वॉट्सऐप के जरिए भेजे जा रहे हैं।

बिहार की राजधानी में तीन दिसंबर को एक ऐसी शादी होने वाली है जिसमें न तो बैंड बजेगा और न ही मेहमानों और बारातियों का स्वागत किया जाएगा। शादी में मेहमानों को खाने और नाश्ते के बजाय भगवान का भोग लगाया हुआ 'प्रसाद' दिया जाएगा।
इस अनोखे विवाह के लिए लोगों को निमंत्रण भी ई-मेल और वॉट्सऐप के जरिए भेजे जा रहे हैं। सबसे अहम यह कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के बेटे की शादी में यह सादगी देखने को मिलेगी। दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के बेटे उत्कर्ष की शादी 3 दिसंबर को है।
यह भी पढ़ें- PoK पर बयान देकर फंसे फारूक अब्दुल्ला, चल सकता है देशद्रोह का मुकदमा
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस समय प्रदेश में दहेज विरोधी अभियान चला रहे हैं। ऐसे में इस शादी में जहां दहेज विरोधी अभियान की झलक मिलेगी वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'डिजिटल इंडिया' का भी समावेश दिखाई देगा। सुशील मोदी ने बताया,'राज्य सरकार दहेज लेने के लिए लोगों को मना कर रही है।
ऐसे में मैंने भी बेटे की शादी में दहेज लेने से मना कर दिया है। बता दें कि लोगों को भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र में भी इसकी घोषणा की गई है कि इस विवाह में किसी प्रकार का दहेज नहीं लिया जा रहा है। मोदी ने कहा,'यह मेरे द्वारा की गई घोषणा है। यह बात सार्वजनिक होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- पद्मावती विवाद: सीएम वसुंधरा राजे ने स्मृति को लिखा खत, कहा- बदलाव के बाद रिलीज हो फिल्म
' उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को भी सोशल मीडिया के जरिए ही शादी का कार्ड भेजा गया है। पटना के राजेंद्र नगर के शाखा मैदान में यह वैवाहिक कार्यक्रम तीन दिसंबर को दिन में ही आयोजित होगा।
मैदान में 1500 कुर्सियां लगाई जाएंगी। इस विवाह में आने वाले लोगों को खाने के लिए सिर्फ 'प्रसाद' मिलेगा। इस विवाह समारोह में कई गणमान्य लोगों के भाग लेने की संभावना है। सुशील मोदी का कहना है कि यह शादी बिल्कुल साधारण तरीके से होगी।
न तो इस शादी में नाच गाना होगा और न ही बैंड बाजे का इस्तेमाल किया जाएगा। सुशील मोदी ने कहा, 'मेरी भी जब शादी हुई थी तो साधारण तरीके से हुई थी और अब हमारे बेटे की शादी भी साधारण तरीके से होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App