सरेआम छात्राओं से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने कपड़े उतरवाकर दी ऐसी सजा
बिहार के नालंदा जिले के सिलाव गांधी उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना 2 युवकों को भारी पड़ गया।

बिहार के नालंदा जिले के सिलाव गांधी उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना 2 युवकों को भारी पड़ गया। छात्राओं के द्वारा शोर मचाने पर गांव वालों ने इन दोनों मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा।
यही नहीं ग्रामीणों ने मनचलों के कपड़े उतारे और उनके पीठ और सीने पर लड़की को छेड़ने की मुहर लगा कर लिख दिया कि मैं लड़की के साथ छेड़खानी करता हूं। साथ ही दोनों के चेहरे पर कालिख लगाकर गांव के पूरे बाजार में घुमाया।
यह भी पढ़ें- Video: स्टेडियम में सरेआम 10 लोगों को दी गई फांसी, देखने के लिए भेजे गए आमंत्रण
आए दिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले की शिकायत ग्रामीणों को मिलती रहती थी। इसलिए इस मामले में गांव वालों ने सूचना पुलिस को न देकर खुद ही मनचलों को सजा देने की ठानी।
यहां बाइकर्स गैंग का एक गिरोह हमेशा स्कूल जा रही लड़कियों से छेड़खानी करता रहता है। इसी की भनक पाकर ग्रामीण लोग इकट्ठा हुए और गैंग के कुछ लोगों को पकड़ कर गांधी उच्च विद्यालय के छात्राओं से उनकी पहचान कराने के बाद जमकर धुनाई की।
जानकारी के मुताबिक, सिलाव उच्च विद्यालय में छात्राएं बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरने के लिए जा रही थीं, तभी इन लड़कों ने इनसे छेड़छाड़ की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App