बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों का पुलिस टीम पर हमला, निशाने पर थी ASP लिपि सिंह
बाढ़ थाने की पुलिस ने अनंत सिंह के एक खास व्यक्ति को थाने ले जाने के लिए गुलाबबाग गई थी। जब वह उसे से लेकर निकल रहे थे तभी बड़ी संख्या में मौजूद समर्थको ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में बाढ़ के एएसपी लिपि सिंह बाल-बाल बच गई।

पुस्तैनी घर से एके-47 व हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद फरार मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh) के साथ उनके समर्थक भी अब पुलिस की नाक में दम करने लगे हैं। अनंत सिंह को खोज रही पटना पुलिस पर समर्थकों ने हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ थाने की पुलिस ने अनंत सिंह के एक खास व्यक्ति को थाने ले जाने के लिए गुलाबबाग गई थी। जब वह उसे से लेकर निकल रहे थे तभी बड़ी संख्या में मौजूद समर्थको ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में बाढ़ के एएसपी लिपि सिंह बाल-बाल बच गई।
अनंत सिंह के करीबी लल्लू मुखिया के भाई रणवीर यादव ने कुर्की और जब्ती के दौरान पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए रणवीर यादव को मकोमा थाने ले जा रही थी तभी ये घटना हुई।
एएसपी लीपि सिंह ने बताया कि अनंत सिंह के समर्थक कई गाड़ियों और बाइक के जरिए पुलिस का पीछा कर रहे थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला पथराव शुरू कर दिया। साथ ही रणवीर यादव को भी पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया।
पुलिस ने इस मामले में जवाबी कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को चिन्हित करते हुए उन्हें हिरासत में लिया है। 6 बाइक और 6 बड़ी गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने जिन 17 लोगों को हिरासत में लिया है उसमें लल्लू मुखिया का भतीजा छोटू भी शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App