Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

जलाने जा रहे थे कि ये बात कहते हुए उठ गया मुर्दा, डरकर भागने लगे घरवाले

मोकामा के मराची गांव में मनोज मलिक के पिता की मौत ठंड के कारण हो गई थी।

जलाने जा रहे थे कि ये बात कहते हुए उठ गया मुर्दा, डरकर भागने लगे घरवाले
X

बिहार की राजधानी पटना में एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल पटना के मोकामा श्मशान घाट पर एक अजीब घटना हुई। यहां एक शख्स की लाश को चिता पर लेटाया गया। इस दौरान जैसे ही आग लगाने के लिए आगे बढ़े तभी लकड़ी गिरने लगी।

इसके बाद मुर्दा राम-राम कहते हुए खड़ा हो गया। इसे देखते ही लोग डर कर भागने लगे लेकिन जब उन्हें लगा कि वो शख्स सच में जीवित हो गया तो उसे घर लेकर लौट गए।
मोकामा के मराची गांव में मनोज मलिक के पिता की मौत ठंड के कारण हो गई थी। इन्हें त्यागी बाबा घाट लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां की जाने लगी। इनके साथ आए लोग ठंड के कारण मुर्दे के पास आग जलाकर तापने लगे। तभी व्यक्ति अचानक हिलने लगा और जब सबने देखा तो वो खुद खड़ा हो गया और राम-राम कहने लगा।
जब मृत व्यक्ति को वापस लौटते हुए देखा तो सभी खुश हो गए और चकित भी। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड के कारण सांस कमजोर पड़ गई थी जिसके कारण लोगों ने उसे मृत मान लिया लेकिन आग की गर्मी की वजह से वो फिर जिंदा हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story