नालंदा में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों का हंगामा
बिहार में अपराधियों के हौसले आए दिन बूलंद होते दिख रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना से नजदीक नालंदा में एक जनवरी यानी बीते मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 2 Jan 2019 11:01 AM GMT
बिहार में अपराधियों के हौसले आए दिन बूलंद होते दिख रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना से नजदीक नालंदा में एक जनवरी यानी बीते मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
इसके बाद स्थानीय आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पर हमला किया और घर को आग लगा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना जिले के दीपनगर थाना इलाके में मघड़ा गांव की बताई जा रही है।
#Bihar: Local RJD leader was shot dead in Deepnagar police limits, in Nalanda, yesterday. Locals attacked and set fire to the house of the accused. SDPO, Nalanda says, "He was shot dead due to personal enmity. We are investigating the matter." pic.twitter.com/1NCNNEp9UA
— ANI (@ANI) January 2, 2019
खबरों के मुताबिक इंदल पासवान नाम का युवक श्राद्ध कर्म में शामिल होने के बाद वापस मोटरसाइकिल से अपने घर से देवीसराय जा रहा था। इसी बीच घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोली मार दी।
इस घटना के बाद से लोगों में गुस्सा और आक्रोश है। हत्या से गुस्साए लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जिससे इस इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने हत्या को आपसी दुश्मनी की वजह बताया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story