Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार में राजनीतिक हलचल, मांझी जा सकते है लालू के साथ

राजद नेताओं के दावे के बाद बिहार के राजनैतिक हलकों में हलचल बढी गई है।

बिहार में राजनीतिक हलचल, मांझी जा सकते है लालू के साथ
X

लालू यादव की पार्टी राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाह लालू प्रसाद यादव के साथ हाथ मिलाने की योजना बना रहे हैं।

रघुवंश प्रसाद सिंह के इस दावे ने बिहार के राजनीतिक हल्के में हलचल पैदा कर दी है। हालांकि राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह के इस दावे को कुशवाह और मांझी ने कर दिया।

उन्होंने कहा की रघुवंश का अपनी पार्टी में कोई अधिकार नही और आवश्यक्ता से अधिक बोलने की उन्हें आदत है।

इसे भी पढ़ें- 35 करोड़ के घोटाले से जुड़ा है चाईबासा कोषागार मामला, ऐसे लगाई थी अधिकारियों को चपत

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की चारा घोटाला से जुडे़ एक मामले में रांची की एक जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आज दावा किया कि राजग में भाजपा के सभी सहयोगी असहज महसूस कर रहे हैं।

राजग में बिखराव की स्थिति है। उपेंद्र कुशवाहा अलग होना चाहते हैं। जीतन राम मांझी हमारी पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं। उनका हमारे साथ आना मात्र एक औपचारिक्ता होगी।

रघुवंश ने दावा किया कि सारी प्रक्रियाएं अंदुरूनी तौर पर चल रही हैं और एक दिन इनका (जदयू और भाजपा) का भंडाफोड होगा और सब गैर भाजपाई दल इनको पछाडेंगे और इन्हें 2018 के अंत तक सत्ता से बेदखल कर देंगे।

इसे भी पढ़ें- लालू की सजा पर नीतीश बोले- हमारा कोई लेना-देना नहीं, ये न्यायिक फैसला

रघुवंश के उक्त दावे के बारे उपेंद्र कुशवाह ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उसे खारिज करते हुए राजग को एकजुट बताया और आरोप लगाया कि उनकी "आवश्यक्ता से अधिक बोलने की आदत है। उनकी बातों का कोई मतलब नहीं निकलता।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी की उक्त मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया और कहा कि इसे अधिक महत्व दिए जाने की आवश्यक्ता नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story