Bihar Heat Wave : बिहार में जानलेवा लू का कहर जारी-24 घंटों के भीतर 66 लोगों की गई जान, गया में धारा 144 लागू
मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, लेकिन देशभर के अन्य इलाकों में अभी मानसून पहुंचने में देर है। ऐसे में गर्मी कहर बरपा रहा है। बिहार में लू लगने से गर्मी के 24 घंटे में 66 लोगों की मौत गई। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 30 लोगों की जान गई। लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। अस्पतालों में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है, लेकिन देशभर के अन्य इलाकों में अभी मानसून पहुंचने में देर है। ऐसे में गर्मी कहर बरपा रहा है। बिहार में लू लगने से गर्मी के 24 घंटे में 66 लोगों की मौत गई। औरंगाबाद में सबसे ज्यादा 30 लोगों की जान गई। लू के थपेड़ोंं से बेहाल मरीज शरीर में जलन की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचते रहे। अस्पतालों में करीब 100 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Gaya: District Magistrate issues an order in view of scorching heat under section 144 (prohibiting unlawful assembly); bans governmental/non-governmental construction works, MGNREGA labour work, and any cultural programme or gathering in open spaces, between 11 am to 4 pm. #Bihar pic.twitter.com/gLnR1Y0XeN
— ANI (@ANI) June 17, 2019
गया में गर्मी का कहर देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 लगा दिया है। सरकारी व गैर-सरकारी निर्माण कार्य, मनरेगा श्रम कार्य, और किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम या खुले स्थानों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच कहीं भी एकत्रित होने पर जिला प्रशासन ने प्रतिबंध लगा दिया है।
आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने रविवार को बताया कि प्रदेश में लू लगने से 24 घंटें में 66 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से औरंगाबाद जिले में 30, गया में 20 और नवादा में 07 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि मुहैया कराये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
मौसम विभाग के पटना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य 9.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 2009 के बाद के पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को पार कर गया है।
हीट वेव घोषित
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगातार दो दिनों तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किए जाने पर हीट वेव घोषित किया जाता है। बिहार के अन्य जिलों गया, भागलपुर और पूर्णिया में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 45.2 डिग्री सेल्सियस, 41.5 डिग्री सेल्सियस और 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा था।
स्वास्थ्य मंत्री की सलाह
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को सलाह देता हूं कि जब तक गर्मी से राहत न मिले, बाहर जाने से परहेज करें। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी और लू से लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मृतकों के परिवार को 4-4 लाख रु मुआवजा दिया जाएगा।
22 जून तक आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 22-23 जून तक आने की उम्मीद है। मानसून अभी भी दक्षिणी प्रायद्वीप के ऊपर मैंगलोर, मैसूर, कुड्डलोर और पूर्वोत्तर में पासीघाट, अगरतला के ऊपर है। केवल तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून के कारण बारिश हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App