कोई भी पूछ सकता है वर्जिन का मलतब, इसमें नहीं है कोई हर्जः मंत्री
बिहार के हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे ने कहा कि वर्जिन का अर्थ है कुंवारा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 23 Jun 2018 4:23 PM GMT
बिहार के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस ने अपने कर्मचारियों से एक ऐसी मांग की है जो बहुत ही अजीबोंगरीब है। दरअसल आईजीआईएमएस पटना ने अपने कर्मचारियों को ये बताने को कहा है कि वो वर्जिन है या नहीं। कॉलेज ने कहा कि कर्मचारियों को ये भी बताना होगा कि उनकी कितनी पत्नियां हैं।
इसे भी पढ़ें: भाजपा के शाह से ढाई गुना ज्यादा उनकी पत्नी की कमाई!
यही नहीं कॉलेज ने कर्मचारियों को ये सब मैरिटल स्टेटस के एक फॉर्म में बताने को कहा। कॉलेज ने ऐसा क्यों कहा इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन की ऐसी मांग से सभी कर्मचारी हैरान हैं।
इसे भी पढ़े: कांग्रेस ने खोला 'स्टेट बैंक ऑफ टमाटर', जमा करने पर ब्याज और खरीदने के लिए मिल रहा है लोन
इस पर बिहार के हेल्थ मिनिस्टर मंगल पांडे ने कहा कि वर्जिन का अर्थ है कुंवारा और इसमें कुछ आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर इस बारे में कॉलेज ने अपने कर्मचारियों से पूछ लिया तो इसमें कुछ बुरा नहीं है। गौरतलब है कि कॉलेज प्रशासन की ऐसी मांग से सभी कर्मचारी हैरान हैं।
#WATCH "Virgin means unmarried, nothing objectionable in it", says Bihar Health Minister Mangal Pandey on IGIMS marital status form row pic.twitter.com/OTQgoSs9Dp
— ANI (@ANI_news) August 3, 2017
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story