नीतीश का फरमान- तेजस्वी को जल्द खाली करना होगा सरकारी बंगला
इस बंगले में राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शिफ्ट होंगे।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 17 Sep 2017 2:40 AM GMT
महागठबंधन से अलग होने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के बीच जारी खिंचतान कम नहीं हो पा रही है।
ताजा मामले में बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश जारी किया है।
जानकारी के मुताबिक अब तेजस्वी यादव को जल्द ही ये बंगला खाली करना होगा क्योंकि अब इसमें राज्य के नए उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी शिफ्ट होंगे।
आपको बता दें कि तेजस्वी तदव ने बीते 31 अगस्त को सीएम नीतीश कुमार को पत्र लिखा था कि उन्हें इसी बंगले में रहने दिया जाए, लेकिन नीतीश सरकार ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story