बिहार में किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के नवादा जिले के मकनपुर गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बिहार के नवादा जिले के मकनपुर गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना अध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुनील यादव है।
पीडित के परिजनों के अनुसार परिवार के लोग मसूर की फसल काटने खेत गये थे। घर में किशोरी अकेली थी। मकनपुर गांव के ही सुनील यादव ने उसे अकेला देखकर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ेंः कन्नौज में निर्भया कांड, चलती गाड़ी में दो महिलाओं के साथ गैंगरेप, सड़क पर फेंक हुए फरार
किशोरी के शोर करने के पर लोग जुटे जिसके बाद सुनील यादव फरार हो गया। किशोरी के माता—पिता के वारिसलीगंज थाना में इस मामले में नवादा महिला थाना प्राथमिकी दर्ज कराए जाने पर पीडिता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
सदर अस्पताल के निकट आरोपी सुनील यादव पर नजर पड़ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App