पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का पार्थिव शरीर पहुंचा पटना, कल सुबह होगा अंतिम संस्कार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र का पार्थिव शरीर आज (मंगलवार) को विशेष विमान के जरिए पटना एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से उनका शव सुपौल ले जाया जाएगा जहां बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र का पार्थिव शरीर आज (मंगलवार) को विशेष विमान के जरिए पटना एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से उनका शव सुपौल ले जाया जाएगा जहां बुधवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉ जगन्नाथ मिश्र का सोमवार को दिल्ली स्थित आवास पर देहांत हो गया था। 82 साल के मिश्र काफी समय से बीमार थे वह इलाज के कारण ही दिल्ली में अपने आवास पर ठहरे हुए थे।
उनकी मौत की खबर के बाद उनके पैतृक गांव बलुआ में सन्नाटा पसर गया। पैतृक घर उनके चाहने वालों की भीड़ जुटने लगी। मायूस और उदास मन के साथ भतीजे और पड़ोस के लोग आने वालों से मिल रहे थे।
दिल्ली से उनका मृत शरीर लाने के वक्त उनके बेटे संजीव और नीतीश मिश्र साथ रहे। बुधवार सुबह उनका शरीर विधान मंडल लाया जाएगा जहां लोग उनका अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उसके बाद सुपौल के बलुआ बाजार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
डॉ. जगन्नाथ मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। पहली बार वह 1975 में सीएम बने, दूसरी बार 1980 में तो तीसरी और आखिरी बार 1989 से लेकर 1990 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद वह केंद्रीय कैबिनेट में भी मंत्री पद पर रहे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App