Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार में जलप्रलयः अब तक 155 की मौत, 70 लाख लोग प्रभावित

बिहार में जलप्रलय से लोगों को बचाने के लिए 6 सौ से ज्यादा सैनिक कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

बिहार में जलप्रलयः अब तक 155 की मौत, 70 लाख लोग प्रभावित
X

बिहार में आई भयावह बाढ़ की वजह से अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ कोसी और सीमांचल इलाके में 108 लोगों मौत हो चुकी है।

बिहार आपदा प्रबंधन विभाग ने 72 लोगों की बाढ़ में मरने की पुष्टि कर दी है। सबसे ज्यादा 40 लोगों की मौत अररिया जिले में हुई है। अब तक 27 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

बाढ़ के कारण बिहार के मधेपुरा, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पूर्वी चंपारण जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं।

आपको बता दें कि बिहार में आई जल-प्रलय की वजह से 70 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं।

वहीं तटबंध टूटने की वजह से दरभंगा पर खतरा मंडराने लगा है। साथ ही सीतामढ़ी के निचले इलाके में भी पानी घुसने लगा है। कटिहार जिले में दो तटबंधों से भी रिसाव जारी है।

खगडिय़ा में बागमती खतरे के निशान से 2.72 मीटर ऊपर बह रही है। तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। बेलदौर की छह पंचायतें पानी से घिरी हैं।

किशनगंज के ठाकुरगंज, बहादुरगंज और पोठिया में 50 से अधिक जगहों पर सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। टेढ़ागाछ, दिघलबैंक व कोचाधामन प्रखंडों का संपर्क कट गया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने एनडीआरएफ की चार टीमें और मंगा ली है। सेना पहले से ही 630 जवानों समेत कुल दो हजार जवानों ने लोगों को बचाने के लिए मोर्चा संभाल रखा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story