बिहारः बाढ़ से अबतक 418 की मौत, 19 जिलों की 1.67 करोड़ लोग प्रभावित
कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी घटा है, जिससे लोग अपने घर लौट रहे हैं लेकिन इन जगहों पर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।

बिहार में बाढ़ से 39 और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 418 हो गई है तथा बाढ़ से 19 जिलों की एक करोड़ 67 लाख 20 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
इसे भी पढ़ेंः पति से मिलाने की आस देकर नंदोई ने किया रेप, फिर महिला को बाढ़ में बहाया
आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पडोसी देश नेपाल और बिहार में लगातार हुई भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ से प्रदेश में 39 और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 418 हो गई है तथा बाढ़ से 19 जिलों की एक करोड़ 67 लाख 20 हजार आबादी प्रभावित हुई है।
बाढ़ राहत शिविरों में नहीं रह रहे प्रभावित व्यक्तियों के लिए सामुदायिक रसोइघर चलाये जा रहे हैं। इस तरह कुल 1403 सामुदायिक रसोईघर चलाए जा रहे हैं जिसमें 354796 लोगों को भोजन कराया जा रहा है।
कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी घटा है जिससे लोग अपने घर लौट रहे हैं लेकिन इन जगहों पर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App