लॉकडाउन तोड़ने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री के निजी सचिव गिरफ्तार, कराया था सामूहिक भोज
बिहार के शिक्षा मंत्री (Education Minister) के निजी सचिव ने लॉकडाउन (Lockdown) के नियमों का उल्लंघन कर घर पर सामूहिक भोज कराया। इस पार्टी में कई लोग शामिल थे।

बिहार (Bihar) में तरफ नीतीश सरकार हर तरफ से सख्ती बरतने का आदेश दे रही है। साथ ही लोगों को अपने घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करने की अपील की है। लेकिन उनके ही शिक्षा मंत्री (Education Minister) के निजी सचिव लॉकडाउन का धज्जियां उड़ा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान शिक्षा मंत्री के निजी सचिव में पार्टी चल रही थी। यह पार्टी अकेले या सिर्फ परिवार के लोगों के साथ नहीं, बल्कि यह पार्टी सामूहिक तौर पर चल रही थी। इसमें कई पदाधिकारी के लोग भी शामिल थे।
घटना की सूचना मिलते ही डीजीपी के आदेश पर शिक्षा मंत्री के निजी सचिव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के निजी सचिव एक सामूहिक तौर पर पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बिहार के शिक्षा मंत्री के निजी सचिव समेत जहानाबाद के डीएसपी और बीडीओ, सीओ भी शामिल थे।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम उनके आवास पर पहंची, जहां पार्टी चल रही थी। डीजीपी के आदेश पर पार्टी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। मामले के तहत शिक्षा मंत्री के निजी सचिव को गिरफ्तार भी कर लिया गया।