बिहार टॉपर कल्पना कुमारी को लेकर उठे विवाद पर शिक्षा मंत्री ने खुद दी सफाई, बिहार बोर्ड को लेकर उठे कई सवाल
बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आ चुका है। नीट की परिक्षा में टॉप करने वाली कल्पना कुमारी ने बोर्ड में भी बाजी मार ली है। जिसके बाद कल्पना की अटेंडेंस को लेकर विवाद उठ रहा है।

बिहार बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट आ चुका है। नीट की परिक्षा में टॉप करने वाली कल्पना कुमारी ने बोर्ड में भी बाजी मार ली है। जिसके बाद कल्पना की अटेंडेंस को लेकर विवाद उठ रहा है।
एएनआई के मुताबिक, बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णानंद वर्मा ने कल्पना को लेकर उठे विवाद पर कहा कि उसका मेरिट आया है और उसने प्रोफ किया है। उससे इस पर गर्व होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये जो भी विवाद उठ रहा है वो नहीं उठना चाहिए। सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और केवल तब ही उन्हें परीक्षा देने की इजाजत दी गई।
She has merit&proved it by being NEET topper. She must be appreciated. There shouldn't be unnecessary controversy. All procedure was followed&only then she was allowed to take exam: Krishnanand Verma, Bihar Education Min on attendance of Kalpana Kumari, NEET topper in class 12th pic.twitter.com/CTl1LfgWGv
— ANI (@ANI) June 7, 2018
दो दिन पहले ही मेडिकल एंट्रेस एग्जाम नीट के रिजल्ट में टॉप करने वाली छात्रा कल्पना कुमारी ने बिहार बोर्ड के 12वीं के विज्ञान संकाय में भी टॉप किया और उसे 434 अंक प्राप्त हुए है। इस बार भी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में इस बार छात्राएं टॉपर रही हैं।
बात दें कि कल्पना कुमारी के बिहार बोर्ड के विज्ञान संकाय में टॉप करने की घोषणा के तुरंत बाद एक विवाद शुरु हुआ कि देश के किसी स्कूल की बात करें तो यह बहुत आम सी बात है कि अगर आप 10वीं या 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बैठते हैं, तो आपको कक्षा में न्यूनतम उपस्थिति होना अनिवार्य होता है। कई जगहों पर छात्रों के लिए न्यूनतम उपस्थिति 75 फीसदी है।
लेकिन सवाल ये कि जब कल्पना 2 साल से दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही थी तो वो 12 की क्लास कब ले रही थी। इस मामले को लेकर बिहार की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App