मुजफ्फरपुर शेल्टर केस: सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर बोले डिप्टी सीएम सुशील मोदी
मुजफ्फरपुर में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप मामले पक्ष और विपक्ष की तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। जहां एक तरफ सीएम नीतीश ने जिलाधिकारियों को अन्य शेल्टर होम का निरीक्षण करने का आदेश दिया है।

मुजफ्फरपुर में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ रेप मामले पक्ष और विपक्ष की तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। जहां एक तरफ सीएम नीतीश ने जिलाधिकारियों को अन्य शेल्टर होम का निरीक्षण करने का आदेश दिया है।
वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी सीएम नीतीश के इस्तीफे को लेकर लालू परिवार पर निशाना साधा है। एएनआई के मुताबिक, सुशील मोदी ने ने कहा कि जो नैतिकता की बात कर रहे हैं, जिनके घर में चारा घोटाले के दोषी बैठे हैं।
Jo naitikta ki baat kar rahe hain,jinke ghar mein chaara ghotaale ke doshi baithe hain,jis Tejashwi Yadav aur Rabri Devi ko railway tender mamle mein summon kiya ja chukka hai, vo dusron se isteefa maang rahe hain: Bihar Dy CM Sushil Kumar Modi on #Muzaffarpur shelter home case pic.twitter.com/2WXWUF7mue
— ANI (@ANI) August 6, 2018
उन्होंने आगे कहा कि जिस तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी को रेलवे टेंडर मामले में समन जारी किया जा चुका है। वो दूसरों से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि शेल्टर होम मामले में तेजस्वी यादव ने दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था इसके अलावा उनके साथ मंच पर राहुल और केजरीवाल भी शामिल थे। जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App