बिहार : सुशील मोदी ने तेजस्वी पर उठाए सवाल, बोलेे- 36 दिनों तक गायब रहना विपक्ष के नेता का आचरण नहीं
बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट के जरिए राजद नेता व लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेजस्वी यादव पर निशाना साधे हैं। बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली भी तो बीमार थे, लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी व इलाज के बारे में सार्वजनिक जानकारी देकर राजनीतिक मर्यादा का पालन किया।

वहीं राजद के नेता ने 36 दिनों बाद अपनी बीमारी की जानकारी जनता के सामने रखे, जोकि बेहद दुर्भाग्यपुर्ण है। उन्होंने जनता व विधानसभा का अपमान किया है। वे अपनी बीमारी की सच्चाई न बताकर उल्टा मीडिया पर आरोप लगा रहे हैं कि वे मसालेदार खबरें बना रही हैं।
बिहार विधान मंडल का सत्र प्रारम्भ होने पर भी मुख्य विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की सदन में मौजूदगी के बारे में अनिश्चय बना रहना सदन की अवमानना करने जैसा गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) June 28, 2019
पता ही नहीं चल रहा है कि वे वर्ल्ड कप देखने लंदन गए हैं, दिल्ली में बैठकर चमकी..... pic.twitter.com/xUPLfzx4A1
सुशील मोदी ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि वे न तो आय से अधिक संपत्ति का ब्यौरा देते हैं न ही अपनी बीमारी का। उन्होंने तेजस्वी से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या सदन के पहले दिन की गतिविधि में शामिल होने व महान व्यक्तित्वों के श्रद्धांजलि देने नहीं जा सकते थे। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता के अंदर आचरण भी देखा जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App