दरभंगा में जुमे की नमाज घर से पढ़ने को कहा तो मस्जिद पर पथराव, तीन घायल
मस्जिद के कर्मचारी वलीउल्लाह खान ने बताया कि उन्हें जुमे की नमाज को लोगों को अदा करने से रोका तो वह भड़क गए।

X
faiyazCreated On: 17 April 2020 4:43 PM GMT
बिहार के दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र खान चौक ड्यूरी में जुमे की नमाज रोकने पर उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया है। इस दौरान पत्थरबाजी में तीन लोग घायल हो गए। जिसके बाद तत्काल घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के संबंध में बताया गया कि कुछ लोग जुमे की नमाज अदा करने के लिए मस्जिद पहुंचे थे। मस्जिद के कर्मचारी वलीउल्लाह खान ने बताया कि उन्हें जुमे की नमाज को लोगों को अदा करने से रोका तो वह भड़क गए।
इससे गुस्साए लोगों ने मस्जिद पर पथराव करने लगे। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। बताया गया है कि वहां कुछ लोगों ने उपद्रवियों को समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी एक नहीं सुनी।
Next Story