बिहार समाचार : नीतीश कुमार का संकल्प, इन तीन मुद्दों पर नहीं होगा समझौता
नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए गांधी मैदान में कहा कि हम और हमारी पार्टी किसी से भेदभाव नहीं करती और प्रदेश में सुरक्षा-कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश को आजादी कई बलिदानों के बाद मिली है ऐसे में हम संकल्प लेते हैं कि किसी भी हालत में अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता के साथ समझौता नहीं करेंगे। नीतीश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए गांधी मैदान में कहा कि हम और हमारी पार्टी किसी से भेदभाव नहीं करती और प्रदेश में सुरक्षा-कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से कायम है।
सीएम नीतीश ने कहा कि अपराधियों और अपराध पर नियंत्रण के लिए वाहनों में जीपीएस लगाए जाएंगे। भ्रष्टाचार से कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा। घूसखोरी, पद का दुरूपयोग और आय से अधिक संपत्ति रखने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सांप्रदायिकता पर कोई समझौता नहीं होगा। हमारे लिए सब एक हैं, एकता में अनेकता ही हमारा मूल मंत्र है और यह हमारा मूल संकल्प है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App