CM नीतीश कुमार ने कुशीनगर हादसे पर जताया शोक, सहायता राशि देने का दिया निर्देश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुई रेल दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत और आठ अन्य के घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुई रेल दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत और आठ अन्य के घायल होने पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक नीतीश ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुई रेल दुर्घटना में 13 बच्चों की मौत और आठ अन्य के घायल होने पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत दुखद हादसा बताया।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक भाजपा ने ट्विटर पर राहुल गांधी को बताया ‘‘कांग्रेस का बहादुर शाह जफर"
इस रेल दुर्घटना में बिहार के भी दो बच्चों की मौत और दो बच्चे गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती होने की प्राप्त सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री ने दोनों मृतक बच्चों के इस प्रदेश में रहने वाले उनके निकटतम परिजनों को दो-दो लाख रूपये मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App