बिहार: नरम पड़े नीतीश, तेजस्वी से बंद कमरे में की चर्चा
तेजस्वी यादव को लेकर नीतीश कुमार और लालू यादव में अभी संवादहीनता के हालात बने हुए हैं।

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच मंगलवार शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीच बंद कमरे में 40 मिनट तक बातचीत होती रही।
इस मौके पर तेज प्रताप और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। तेज प्रताप और राजद कोटे से अन्य मंत्री भी कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए।
इसके बाद आज संपन्न कैबिनेट की बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। इससे पहले इस बैठक को महागठबंधन के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
खासकर इस बैठक में तेजस्वी यादव के शामिल होने को लेकर सबकी नजरें टिकी हुई थी।
इसे भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट की बैठक आज, तेजस्वी पर फैसला संभव
आपको बता दें कि पिछले दिनों एक सरकारी कार्यक्रम में जिस तरह से पहले तेजस्वी की नेमप्लेट वाली कुर्सी को पहले ढंका गया था और बाद में तेजस्वी उस कार्यक्रम में आए ही नहीं थे।
उसके बाद ये माना जाना जाने लगा था कि नीतीश-तेजस्वी एक दूसरे से दूरी बनाने लगे हैं।
नीतीश दागदार होंगे या तेजस्वी को हटाएंगे
घटना के चार दिनों बाद भी वही सवाल हैं। क्या नीतीश भ्रष्टाचार का दाग सहेंगे या उपमुख्यमंत्री को हटाएंगे। फिलहाल तेजस्वी यादव को लेकर नीतीश कुमार और लालू यादव में अभी संवादहीनता के हालात बने हुए हैं।
इसको लेकर कांग्रेस लगातार बीच बचाव की कोशिश में लगी हुई है। कांग्रेस इस प्रयास में जुटी है कि महागठबंधन में शामिल प्रमुख दल राजद और जदयू में तेजस्वी के मुद्दे पर बातचीत हो, ऐसे में आज होने वाली कैबिनेट की मीटिंग को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App