सीएम नीतीश कुमार-डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पेड़ों को बांधी राखी, जानिए वजह
पूरा देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मना रहा है। रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के लिए बेहद खास है। रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं।

पूरा देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मना रहा है। रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के लिए बेहद खास है। रक्षाबंधन के दिन सभी बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं।
वहीं इस मौके पर बिहार सरकार की ओर से वृक्ष सुरक्षा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत पेड़ो को रखी बांधी है।
Bihar CM Nitish Kumar & Deputy CM Sushil Kumar Modi tie #Rakhi to trees as a part of environment conservation campaign. #RakshaBandhan pic.twitter.com/IBkzkMBmcX
— ANI (@ANI) August 26, 2018
वन एवं पर्यावरण विभाग की ओर से आयोजन किए गए कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव कार्यक्रम में शामिल हुए।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में लोगों से पोधों को लगाने की अपील की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App